HBSE 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2025 जारी, इस लिंक से कर पाएंगे चेक

WhatsApp Join Now
Telegram Join Now

हरियाणा बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम घोषित करने जा रहा है। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार शर्मा के अनुसार, उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य लगभग समाप्ति की ओर है और परिणाम जारी करने की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE), भिवानी जल्द ही 10वीं और 12वीं कक्षा का परिणाम 2025 घोषित करने वाला है। ताज़ा जानकारी के अनुसार, 12वीं का रिजल्ट मंगलवार 13 मई को और 10वीं का रिजल्ट 17 मई को जारी किया जाएगा। बोर्ड प्रशासन परीक्षा परिणामों को समय पर जारी करने के लिए पूरी तैयारी में जुटा हुआ है।

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार शर्मा ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है। सभी 22 जिलों में मूल्यांकन केंद्रों पर अंकन कार्य तेज़ी से किया जा रहा है। प्रदेशभर में 10वीं के लिए 78 और 12वीं के लिए 48 मूल्यांकन केंद्र स्थापित किए गए हैं। 10वीं की कॉपियों की जांच के लिए लगभग 7030 शिक्षक और 12वीं के लिए 4812 प्राध्यापक नियुक्त किए गए हैं।

एक परीक्षक प्रतिदिन मानक अनुसार 30 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर रहे हैं। बोर्ड का लक्ष्य है कि निर्धारित समयसीमा में ही परिणाम घोषित कर दिए जाएं। 15 मई के आसपास दोनों कक्षाओं के रिजल्ट जारी होने की पूरी संभावना है।

बोर्ड द्वारा 27 फरवरी से 29 मार्च 2025 तक 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आयोजित की गई थीं। इन परीक्षाओं के लिए प्रदेशभर में 1434 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिनमें लगभग 5,22,529 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था।

बोर्ड के अनुसार, परिणाम जारी होते ही छात्र bseh.org.in वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकेंगे। इसके लिए छात्रों को रोल नंबर दर्ज करना होगा। रिजल्ट में विषयवार अंक, पास/फेल की स्थिति, ग्रेड आदि की जानकारी होगी। मूल अंक प्रमाण पत्र बाद में संबंधित स्कूलों के माध्यम से वितरित किए जाएंगे।

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और किसी भी अफवाह से बचें। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्रों को शुभकामनाएं!

HBSE रिजल्ट 2025 इस लिंक से चेक कर पाएंगे

Haryana Board Result12th Class10th Class
Result Date13 May 202517 May 2025
HBSE Result 2025 Press ReleasePress NotePress Note
HBSE Result 2025 (HOS)ActiveResultResult
HBSE Result 2025 Regular Link-1ResultResult
HBSE Result 2025 Regular Link-2ResultResult
Download Result SheetDownloadDownload
BSEH (Haryana Board) Official websiteBSEHBSEH

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel